नवरात्रि में दुसरे दिन किसे देवी की पूजा होती है | Navratri mai second day kis devi ki puja hoti hai

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) की पूजा होती है | हिन्दु धर्म में मान्यता है कि नवरात्रि के दुसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना से अनंत फल की प्राप्ति एवं तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम जैसे गुणों की वृद्धि होती हैं।

Posted on 9-July-2023

Advertisements

नवरात्रि का दुसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कैसे करे  (Navratri Maa Brahmacharini puja vidhi)

नवरात्रि के दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) की पूजा की जाती है | माँ ब्रह्मचारिणी का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है, ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली। मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बहुत ही साधारण और भव्य है। अन्य देवियों की तुलना में वह अतिसौम्य, क्रोध रहित और तुरंत वरदान देने वाली देवी हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja vidhi)

मां ब्रह्मचारिणी पूजा की शुरूवात इस प्रकार कर सकते है | सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर के घर के अंदर गंगा जल का छिडकाव करे और घर को शुध्द करे | स्नान करने के बाद सफेद या पीले वस्त्र धारण करें क्योंकि मां को यह रंग बहुत ही प्यारा है। फिर मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत से स्नान कराएं। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद या पीले वस्त्र अर्पित करें। मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल या लाल रंग के फूल अर्पण करें | मां ब्रह्मचारिणी के सामने घी का दीपक जलाएं | मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। मां ब्रह्मचारिणी की आरती उतारें और मिश्री, दूध और पंचामृत का भोग लगाएं। 

मां ब्रह्मचारिणी का शुभ रंग (Maa Brahmacharini ka shubh colour) : मां ब्रह्मचारिणी को लाल (Red) और पीला  (Yellow) रंग (Colour) बहुत पसंद है | अतः मां की पूजा करते समय पीले रंग के कपडे पहने | 

मां ब्रह्मचारिणी को किस का भोग लगाये :  मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, दूध और पंचामृत का भोग लगाये | 

 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

 

#navratri, #Maabrahmacharini, #Navratrimaiseconddaykisdevikipujahotihai, #Navratrimaabrahmacharinipujavidhi